सोन नहर में पानी छोड़े जाने से किसानों में खुशी
फोटो- 14 जून एयूआर 23गया है। इससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब धान की फसल के लिए बिचड़ा तैयार करने में आसानी होगी। हर साल 25 मई को इस नहर में पानी छोड़ा जाता था, जिससे रोहिणी नक्षत्र में...

खरीफ फसल की सिंचाई के लिए सोन उच्च स्तरीय कैनाल में पानी छोड़ दिया गया है। इससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब धान की फसल के लिए बिचड़ा तैयार करने में आसानी होगी। हर साल 25 मई को इस नहर में पानी छोड़ा जाता था, जिससे रोहिणी नक्षत्र में किसान धान का बीज बोते थे। इस बार पानी कुछ देरी से छोड़ा गया। कार्यपालक अभियंता नवल किशोर ने बताया कि फिलहाल पांच सौ क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे नहर की दरारें और जीव-जंतुओं द्वारा बनाए गए छेद भरे जाएंगे। अगले सप्ताह में और अधिक पानी छोड़ा जाएगा।
इस नहर से बारुण, औरंगाबाद सदर, रफीगंज, दाउदनगर, गोह और टेकारी प्रखंड के किसानों को लाभ मिलता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।