Women s Dialogue Initiative Empowering Women Through Government Schemes महिला संवाद: सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsWomen s Dialogue Initiative Empowering Women Through Government Schemes

महिला संवाद: सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल

जिले के विभिन्न प्रखंड में आयोजित किया गया कार्यक्रम, दी गई योजनाओं की जानकारी ल ल ल ल ल ल ल ल ल ल ल ल ल ल ल ल ल ल ल

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 24 April 2025 09:28 PM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद: सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल

महिला संवाद महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल है। सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। सभी पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड और अन्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। ये बातें डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कुटुंबा प्रखंड के पिपरा बगाही में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में कही। गुरुवार को जिले के सदर प्रखंड के कर्मा भगवान, देव प्रखंड के बनुआ, हसपुरा प्रखंड के पुरहारा, कुटुंबा प्रखंड के पिपरा बगाही और मदनपुर प्रखंड के दधपी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों में हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करना और उनके सुझावों को संकलित कर नीतिगत निर्णयों में शामिल करना है। इस दौरान महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, नल-जल योजना, नली-गली योजना जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश भी महिलाओं तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम के दौरान कई लाभार्थी महिलाओं ने अपनी कहानियां साझा की। संजू देवी, कलावती देवी, सकुंती देवी, लालमुन्नी देवी और खुशबू कुमारी ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर उनके परिवार का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। इन महिलाओं ने न केवल अपनी सफलता की कहानियां सुनाईं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बीडीओ, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी थे। महिलाओं के सुझावों को संकलित किया गया संवाद के दौरान महिलाओं से व्यक्तिगत और सामुदायिक हितों से जुड़े सुझाव लिए गए। इन सुझावों को संकलित कर प्राथमिकता के आधार पर दस्तावेजीकरण किया जा रहा है, जिसे जिला प्रशासन और राज्य सरकार को भेजा जाएगा। इससे नीतिगत निर्णयों और समाधानों को लागू करने में मदद मिलेगी। अधिकारियों ने कहा कि महिला संवाद न केवल महिलाओं को जागरूक करने का मंच है, बल्कि उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम भी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।