BJP Honors Dr B R Ambedkar Commitment to Social Upliftment and Constitution भाजपा में सभी जाति और धर्म के लोगों को मिलता है सम्मान: किशुन दास, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsBJP Honors Dr B R Ambedkar Commitment to Social Upliftment and Constitution

भाजपा में सभी जाति और धर्म के लोगों को मिलता है सम्मान: किशुन दास

फोटो संख्या प्रताप तीन - संगोष्ठी में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान कार्यक्रम को लेकर संगोष्ठी का आयोजन क

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाFri, 25 April 2025 02:05 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा में सभी जाति और धर्म के लोगों को मिलता है सम्मान: किशुन दास

गढ़वा, प्रतिनिधि।भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान कार्यक्रम को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हर जाति वर्ग को सम्मान देते आई है। वहीं कांग्रेस, झामुमो, राजद जैसे दलों सहित अन्य पार्टियों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम पर सिर्फ वोट का राजनीतिक कर जनता को बरगलाने का काम किया है। भारत में संविधान बचाओ का नारा दे कर महागठबंधन के नेताओं ने अपना विकास करने का काम किया है। वहीं भाजपा ने डॉ आंबेडकर को हर जगह सम्मान देने का काम किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा पार्टी है जो अन्त्योदय को लेकर काम करती है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति का विकास ही भारत का विकास है। इसी सोच के साथ भाजपा हर समाज के उत्थान करने में लगी हुई है। भाजपा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि भाजपा ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान को मानते हुए देश में ऐतिहासिक विकास करने का काम किया है। एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री प्रभात भुइयां ने कहा कि भाजपा ने बाबा भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान के आधार पर लगातार काम किया है लेकिन कांग्रेस, झामुमो, राजद महागठबंधन के नेताओं ने राजनीति लाभ लेने के लिए बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम पर समाज को तोड़ने का प्रयास किया है। डॉ आंबेडकर देश का उत्थान हो इस सोच के साथ संविधान को बनाया लेकिन कांग्रेस-झामुमो महागठबंधन ने साजिश कर समाज को तोड़ने का कुंठित प्रयास किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।