Elderly Man Found Dead in Well Suspicion of Murder Raises Concerns पुनाई टांड़ में कुआं से लटका मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsElderly Man Found Dead in Well Suspicion of Murder Raises Concerns

पुनाई टांड़ में कुआं से लटका मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका

दारू थाना क्षेत्र के पुनाई टांड में 70 वर्षीय जागो भुइयां का शव कुएं में लटका मिला। रात में घर नहीं लौटने पर उसकी खोज की गई थी। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की बहू ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागFri, 25 April 2025 02:24 AM
share Share
Follow Us on
पुनाई टांड़ में कुआं से लटका मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका

दारू, प्रतिनिधि। दारू थाना क्षेत्र के पुनाई टांड में गुरुवार की सुबह एक बुजुर्ग का शव कुआं से लटका मिला। शव की पहचान जागो भुइयां (70) के रूप में की गयी है। मृतक पुनाई टांड का रहने वाला था। लोगों ने बताया की रात में वह घर नहीं आया तो लोग सुबह उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान कुआं में जागो का शव लटका देख कर लोगों ने दारू पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हज़ारीबाग भेज दिया। इस संबंध में मृतक के बहू ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन देकर हत्या की आशंका जतायी है। वहीं पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ बताया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।