एसडीपीओ ने किया पनशाला का उदघाटन
श्रीबंशीधर नगर में राम प्रसाद और हृदयानंद कमलापुरी की ओर से स्व. रामदेनी साह और स्व. यमुना देवी की पुण्य स्मृति में चेचरिया में एक पनशाला का उद्घाटन किया गया। एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने इसका...

श्रीबंशीधर नगर। शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी राम प्रसाद (जर्दा मर्चेंट) और हृदयानंद कमलापुरी (रूपमहल ड्रेसेज) की ओर से गुरुवार को पिता स्व. रामदेनी साह व माता स्व. यमुना देवी की पुण्य स्मृति में चेचरिया में पनशाला खुला। पनशाला का उदघाटन एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने फीता काटकर किया। उसके बाद उन्होंने राहगीरों को पानी पिलाकर पनशाला की औपचारिक शुरुआत की। मौके पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर के मुख्य पुजारी रामचंद्र पाठक, झारखंड चेंबर नगर इकाई के संरक्षक रवि प्रकाश, राम प्रसाद डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल, अध्यक्ष शंभू सौदागर, उपाध्यक्ष हृदयानंद कमलापुरी, सर्वेश्वरी आश्रम के मंत्री हेमंत प्रताप देव, डॉ ओमप्रकाश, पूर्व वार्ड पार्षद रंजन कुमार उर्फ छोटू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।