महिला सशक्तिकरण का बड़ा मंच है संवाद कार्यक्रम
फोटो- 15 मई एयूआर 9न तक जारी रहेगा। अब तक 762 ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सरकारी योजनाओं और उनके लाभों के प्रति जागरूक करने के लिए 15 जागरूकता रथ...

जिले में आयोजित हो रहा महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं के लिए अपनी अपेक्षाओं, समस्याओं, सुझावों और सरकारी योजनाओं से प्राप्त लाभ व सफलताओं को साझा करने का एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है। यह कार्यक्रम जिले के सभी प्रखंडों में प्रतिदिन 30 ग्राम संगठनों में आयोजित किया जा रहा है और यह 18 जून तक जारी रहेगा। अब तक 762 ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सरकारी योजनाओं और उनके लाभों के प्रति जागरूक करने के लिए 15 जागरूकता रथ संचालित किए जा रहे हैं। इन रथों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, जीविका परियोजना के जरिए महिलाओं की सफलता की कहानियां और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार की विकास यात्रा से संबंधित वीडियो प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
साथ ही, लीफलेट्स के जरिए सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। महिलाएं इस मंच पर खुलकर अपनी बात रख रही हैं, जिसमें उनकी सफलताएं, सरकारी योजनाओं से प्राप्त लाभ और सरकार से उनकी अपेक्षाएं शामिल हैं। इन सभी को दस्तावेजीकृत कर एक विशेष ऐप में दर्ज किया जा रहा है। अब तक 17,711 आकांक्षाओं को ऐप में प्रविष्ट किया जा चुका है। महिलाओं ने इस मंच के माध्यम से अपनी विभिन्न मांगें और सुझाव सामने रखे हैं, जिनमें क्षेत्र में रोजगार के अवसर, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, पर्याप्त डॉक्टर और नर्स की नियुक्ति, सड़क निर्माण, नल-जल योजना, शिक्षा क्षेत्र में सुधार, जगह-जगह उच्च विद्यालयों की स्थापना, जीविका भवन का निर्माण, और बैंक ऋण की ब्याज दरों में कमी जैसे मुद्दे शामिल हैं। यह कार्यक्रम महिलाओं की समस्याओं और आकांक्षाओं को प्रशासन तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।