युवक के साथ हुई मारपीट
दाउदनगर के संसा पुल के पास एक युवक, सूर्यकांत सिह, के साथ मारपीट की गई। युवक ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वह सब्जी खरीदने के बाद किराना सामान लेने गया था, तभी स्कूटी सवार तीन लोगों ने...

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के संसा पुल के पास एक युवक के साथ मारपीट की गई। जख्मी युवक सजीवन बीघा दौलतपुर निवासी सूर्यकांत सिह का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया। घटना के संबंध में जख्मी युवक द्वारा तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह संसा पुल के पास सामान खरीदने गया हुआ था। सब्जी खरीदने के बाद किराना सामान लेने दूसरे दुकान पर जा रहा था। उसी दौरान अचानक पीछे से स्कूटी पर सवार तीन लोगों ने साइकिल में धक्का मार दिया। उसके बाद मारपीट की गई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।