13-Year-Old Girl Raped in Sitarganj Accused Fled After Incident किशोरी के साथ दुष्कर्म, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur News13-Year-Old Girl Raped in Sitarganj Accused Fled After Incident

किशोरी के साथ दुष्कर्म

सितारगंज में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी चमन बल ने किशोरी को बहलाकर सूनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरFri, 25 April 2025 12:03 PM
share Share
Follow Us on
किशोरी के साथ दुष्कर्म

सितारगंज। सितारगंज क्षेत्र में 13 वर्ष की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि चमन बल निवासी ग्राम हल्दुआ ने गुरुवार को उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बहला फुसलाकर घर के पीछे की तरफ ले गया। सूनसान जगह में जबरन दुष्कर्म किया। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।