Passenger Train Cancellations Cause Inconvenience for Travelers in Narkatiaganj and Gorakhpur गोरखपुर रेलखंड पर रद्द हुईं एक जोड़ी ट्रेनें, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsPassenger Train Cancellations Cause Inconvenience for Travelers in Narkatiaganj and Gorakhpur

गोरखपुर रेलखंड पर रद्द हुईं एक जोड़ी ट्रेनें

नरकटियागंज और गोरखपुर के बीच चलने वाली एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन अचानक रद्द हो गई, जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को बिना पूर्व सूचना के ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिली, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाWed, 4 June 2025 12:46 AM
share Share
Follow Us on
गोरखपुर रेलखंड पर रद्द हुईं एक जोड़ी ट्रेनें

नरकटियागंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। नरकटियागंज व गोरखपुर रेलखंड पर चलने वाली एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन मंगलवार को अचानक रद्द हो गई। इस ट्रेन के रद्द होने के कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गोरखपुर कैंट से नरकटियागंज जंक्शन तक आने वाली 55096 पैसेंजर ट्रेन मंगलवार को अचानक रद्द हो गई। इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पूर्व से कोई सूचना नहीं थी। गोरखपुर से 55096 पैसेंजर ट्रेन के नहीं आने के कारण नरकटियागंज से बढ़नी जंक्शन तक जाने वाली 55039 पैसेंजर ट्रेन का परिचालन नहीं हुआ। नरकटियागंज जंक्शन पर पहुंचे दिनेश सिंह,रामकुमार महतो,सिकंदर मियां आदि यात्रियों ने बताया कि ट्रेन पकड़ने के लिए जंक्शन पर पहुंचने के बाद पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी मिली।

गोरखपुर कैंट से आने वाली पैसेंजर ट्रेन के रद्द होने का प्रभाव गौनाहा रेलखंड पर भी पड़ा। वहीं पैसेंजर ट्रेन 05502 व 05501 पैसेंजर ट्रेन बनकर नरकटियागंज गौनाहा रेलखंड पर चलती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।