हथियार के बल पर गर्भवती से सामूहिक दुष्कर्म, केस
बेतिया में एक आठ माह की गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। आरोपियों ने उसे नरकटियागंज ले जाकर हथियार के बल पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें से...

बेतिया/सिकटा, हिसं/एसं। बलथर थाना क्षेत्र के एक गांव से आठ माह की गर्भवती को नरकटियागंज ले जाकर हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना 15 जून के दोपहर की बताई जा रही है। 16 जून को एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने गर्भवती को जीएमसीएच में भर्ती कराया है। बलथर की अपर थानाध्यक्ष अर्चना सिन्हा ने बताया कि पीड़िता (26) के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में शेख टोला गांव के नसीर मियां (40) व नसरूल्लाह मियां (35) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
वहीं तीसरा आरोपी मुरली गांव निवासी गुड्डू मीर(25) गिरफ्तारी के डर से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति कश्मीर में मजदूरी करता है। 15 जून को आरोपी महिला को इलाज कराने में मदद करने के बहाने नरकटियागंज ले गए। वहां पर एक महिला के घर ले जाने के बाद तीनों आरोपियों ने हथियार के बल पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद महिला को मजर्दवा में लाकर देर शाम छोड़ दिया। महिला की तबियत खराब थी, उसने फोन कर अपने एक संबंधी को बुलाया और इलाज के लिए सिकटा पीएचसी गयी। चिकित्सक डॉ. बसरूद्दीन शबिर ने बताया कि महिला 15 जून की रात्रि 8.30 बजे सीएचसी में आयी थी। वह आठ माह की गर्भवती है और उसे काफी दर्द हो रहा था। सीएचसी में किसी महिला चिकित्सक के नहीं रहने के कारण पीड़िता को जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जीएमसीएच जाने के क्रम में पीड़ित महिला बलथर थाने पहुंची। वहां पर अपर थानाध्यक्ष अर्चना सिन्हा से उसने पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता को जीएमसीएच पहुंचाया। वहीं एफआईआर दर्ज कर छापेमारी शुरू की। इस दौरान दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।