बगीचे में फंदे से लटके मिले किशोर किशोरी के शव, हत्या की आशंका
लौरिया के सिसवनिया पंचायत में रविवार को एक बगीचे में किशोर और किशोरी के शव पेड़ से लटके मिले। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा...

लौरिया, एक संवाददाता। थानाक्षेत्र की सिसवनिया पंचायत के बारवा के समीप बगीचा में रविवार को पेड़ से लटका किशोर व किशोरी का शव मिला। जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों लौरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले थे। दोनों का शव साथ में ही लटक रहा था। हालांकि दोनों के पैर जमीन से सटे हुए थे। ग्रामीणों ने हत्या कर शव टांगने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंचे नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर रमन कुमार व थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने मामले की छानबीन की। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार दोपहर में कुछ बच्चे टिकोला बीनने के लिए बगीचे की तरफ गये थे।
यहां किशोर व किशोरी के शव को लटकते देखा। जानकारी मिलते ही लोगों का हुजूम घटनास्थल की ओर उमड़ पड़ा। इधर, सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इधर, पुलिस ने मोतिहारी से एफएसएल की टीम को बुलाया। इसके बाद शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। किशोर के पॉकेट से सिंदूर की पुड़िया निकली। किशोरी की मांग में सिंदूर था। ग्रामीणों को हत्या की आशंका है कि दोनों की हत्या कर शव को लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। किशोर की मां ने बताया कि मेरा पुत्र शनिवार रात को करीब 10 बजे खाना खाकर टहलने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। रात से से ही उसकी खोजबीन कर रही थी। दोपहर में लोगों ने जानकारी दी कि मेरे पुत्र का शव पेड़ से लटक रहा है। उसके पिता रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उन्हें घटना की जानकारी दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।