38 किलो गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार
गौनाहा/जमुनिया में एसएसबी और पुलिस ने परसा गांव में छापेमारी की। इसमें 38.300 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दो तस्करों मो. रेयाज आलम और दिलनवाज आलम को गिरफ्तार किया। दिलनवाज की हाल ही में शादी हुई...
गौनाहा/जमुनिया, एसं। एसएसबी 44वीं बटालियन व गौनाहा पुलिस ने सोमवार भोर 3.15 बजे संयुक्त रूप परसा गांव में छापेमारी की। कार्रवाई में पुलिस ने 38.300 किलो गांजा बरामद किया गया है। मौके से परसा गांव के मो. एनामूल के पुत्र मो. मो. रेयाज आलम व दिलनवाज आलम को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अपर थानाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने बताया कि एसएसबी के साथ मिलकर कार्रवाई की गई है। तस्कर सगे भाई हैं, इसमें दिलनवाज की शादी इसी माह हुई है। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि एसएसबी के एएसआई रौशन लाल और गौनाहा पुलिस को रविवार रात में 12.30 बजे नेपाल से गांजा की खेप भारतीय क्षेत्र में आने की सूचना मिली।
गौनाहा थाना क्षेत्र परसा में मंगुराहा वन कार्यालय के समीप जाल बिछाया गया। वहां एसएसबी व गौनाहा थाने की पुलिस तस्करों का इंतजार करने लगी। इसी दौरान दो संदिग्ध लोग आते दिखाई दिये। एसएसबी व पुलिस बल ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास से बोरे में 38.300 किलो गांजा बरामद किया। सीओ विवेक कुमार सिंह की उपिस्थिति में गांजा को तौला गया। सीओ ने बताया कि मामले में गौनाहा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। छापेमारी में एसआई जज प्रसाद, एएसआई आलोक कुमार आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।