भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला
बांका। निज संवाददाताबांका। निज संवाददाता बुधवार को सेवा, सुशासन और संकल्प के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बांका जिला भाजपा कार्यालय, समुखिया

बांका, निज संवाददाता। बुधवार को सेवा, सुशासन और संकल्प के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बांका जिला भाजपा कार्यालय, समुखिया मोड़ में जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा जी की अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा बिहार प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर जी, बांका विधायक रामनारायण मंडल जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मृगेंद्र सिंह, मनोज यादव, अजय दास, महेश गुप्ता, अनुपम गर्ग, रिपुसुदन सिंह, श्रीमती रजीना हेंब्रम, श्रीमती डॉली गुप्ता तथा श्रीमती रेखा वर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बूथ सशक्तिकरण, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बलिदान दिवस के आयोजन एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश से आए बूथ सशक्तिकरण आईटी टीम के चंदन यादव एवं अमन सिंह ने वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से यह बताया कि संगठनात्मक कार्यों को ऑनलाइन कैसे प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। बैठक में जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, आईटी एवं सोशल मीडिया टीम के सदस्य तथा अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन की मजबूती हेतु बूथ स्तर पर सक्रियता के साथ कार्य करें तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु पूरी ऊर्जा के साथ जुटें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।