महिला संवाद में उठी मांग, बच्चों की सुरक्षा हेतु स्कूलों में दिया जाए मिलिट्री ट्रेनिंग
11 प्रखंडों में कुल 28 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रमों का आयोजन 11 प्रखंडों में कुल 28 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रमों का आयोजन ब

बांका, एक संवाददाता। शुक्रवार को जीविका बाँका द्वारा महिला संवाद के 7वाँ दिन बांका जिले के 11 प्रखंडों में कुल 28 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता देखी गई। रजौन प्रखंड के मोरमा बंगावँ पंचायत के पुनसिया गावँ में माँ योगिनि ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में जिला कार्यालय से प्रबंधक प्रबंधक जॉब्स, मनोज निराला , प्रबंधक एवं अनुश्रवन , आरफीन परवेज़ तथा प्रखंड कार्यालय से क्षेत्रिय समन्वयक लक्ष्मी कुमारी भी उपस्थिति रहे। महिला संवाद कार्यक्रम में प्रबंधक मूल्यांकन एवं अनुश्रवन अधिकारी , आरफीन परवेज़ (जीविका ) द्वारा महिला संवाद का महत्व बताया गया , उनके द्वारा बताया गया कि संवाद के मुख्य उद्देश्य सरकार और महिला के बीच संवाद कर महिलाओं के माध्यम से उनके आकांक्षाओं का संकलन करना है I साथ में, प्रबंधक जॉब्स मनोज निराला , के द्वारा जिन्होंने महिलाओं को विभिन्न जॉब्स विकल्पों से अवगत कराया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया। क्षेत्रीय समन्वयक लक्ष्मी कुमारी ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि सरकार विभिन्न स्तरों पर महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कार्य कर रही है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याएं और सुझाव खुलकर साझा करें। कार्यक्रम में महिलाओं ने कई अहम मांगें उठाईं जिसमें बच्चों की सुरक्षा हेतु स्कूलों में मिलिट्री ट्रेनिंग। सामुदायिक उपयोग के लिए सामूहिक विवाह भवन। फसल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज की स्थापना। महिला संवाद वाहन के ज़रिए ऑडियो-विज़ुअल प्रस्तुतियों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही लीफलेट्स का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम की खास बात रही 10 प्रेरणादायक दीदियों के अनुभव, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।