Severe Heatwave Disrupts Life in Banka District Temperature Reaches 40 C बांका में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान 40 डिग्री के पार, लोग बेहाल, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsSevere Heatwave Disrupts Life in Banka District Temperature Reaches 40 C

बांका में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान 40 डिग्री के पार, लोग बेहाल

रविवार से बारिश की उम्मीद, तब तक राहत की कोई संभावना नहींरविवार से बारिश की उम्मीद, तब तक राहत की कोई संभावना नहीं बांका। एक संवाददाता जिले में भीषण ग

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSat, 14 June 2025 05:31 AM
share Share
Follow Us on
बांका में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान 40 डिग्री के पार, लोग बेहाल

बांका, एक संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को सूरज का प्रकोप पूरे दिन जारी रहा। सुबह से ही आसमान से आग बरसने लगी और दोपहर तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि फिलिंग 42 डिग्री से भी अधिक रहा। इसके साथ ही लू जैसे हालात ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। गर्मी का आलम ऐसा है कि दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर 10 बजे के बाद बाजार सुनसान होने लगता है। दुकानदार भी छांव की तलाश में दुकानें जल्दी बंद कर घर लौटने लगे हैं।

लोग जरूरी कामों को छोड़कर घरों में ही कैद हो गए हैं। तेज गर्मी के कारण कूलर और एसी भी बेअसर साबित हो रहे हैं। ऊपर से बिजली आपूर्ति भी लगातार बाधित हो रही है, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। देर रात तक गर्म हवा लोगों को बेचैन किए रहती है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग गर्मी से बेहाल हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार से बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन जब तक बारिश नहीं होती, तब तक हालात में बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही। गर्मी से बचने के लिए लोग सड़कों के किनारे पेड़ों की छांव या दुकानों की आड़ में खड़े नजर आते हैं। सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था न होने से लोगों को पानी के लिए भी जूझना पड़ रहा है। भीषण गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। खासकर बुजुर्ग और बच्चे गर्मी की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो इन दिनों लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीना जरूरी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए और बिजली आपूर्ति को सुचारु रखा जाए, ताकि लोग राहत महसूस कर सकें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।