Shruti Shreya Achieves 99 82 Percentile in NEET-UG 2025 Secures All India Rank 3893 नीट यूजी में श्रुति श्रेया ने प्राप्त किए 578 अंक, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsShruti Shreya Achieves 99 82 Percentile in NEET-UG 2025 Secures All India Rank 3893

नीट यूजी में श्रुति श्रेया ने प्राप्त किए 578 अंक

99.82 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 3893 बांका। एक संवाददाता राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSun, 15 June 2025 04:34 AM
share Share
Follow Us on
नीट यूजी में श्रुति श्रेया ने प्राप्त किए 578 अंक

99.82 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 3893 बांका। एक संवाददाता राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2025 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। इस परीक्षा में जिले की श्रुति श्रेया ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कुल 578 अंक अर्जित किए हैं। उनकी परसेंटाइल स्कोर 99.82 रही, जिससे उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर 3893वां स्थान प्राप्त हुआ है। बांका जिले की रहने वाली श्रुति श्रेया, जो नूतन कुमारी और पुष्पेन्द्र कुमार की पुत्री हैं, ने भौतिकी में 99.97, रसायन विज्ञान में 97.62 और जीवविज्ञान में 98.47 परसेंटाइल प्राप्त किया। श्रुति की जन्मतिथि 16 जनवरी 2006 है और उन्होंने सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) से यह परीक्षा दी थी।

श्रुति की राष्ट्रीय स्तर पर जनरल रैंक 3893 है, जबकि सामान्य वर्ग की कैटेगरी रैंक 1991 रही। परीक्षा में उनके प्रदर्शन को देखते हुए यह माना जा रहा है कि उन्हें देश के किसी प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला मिलने की प्रबल संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।