Women Empowerment Event in Tilbaria Village Promotes Government Schemes तिलबरिया में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsWomen Empowerment Event in Tilbaria Village Promotes Government Schemes

तिलबरिया में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

बेलहर प्रखंड के तिलबरिया गांव में मंगलवार को जीविका महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को नारी सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री पोशाक योजना, छात्रवृत्ति...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाWed, 7 May 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
तिलबरिया में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के रांगा पंचायत अंतर्गत तिलबरिया गांव में मंगलवार को जीविका महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला संवाद कार्यक्रम बजरंग बली जीविका महिला संगठन की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही नारी सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और इससे संबंधित जानकारी फिल्म के माध्यम से भी दी गई। महिलानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना, साइकिल योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बीपीएम तौहीद काजमी, क्षेत्रीय समन्वयक जयनारायण कुमार, सामुदायिक समन्वयक राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।