यज्ञ कराने से नकारात्मक शक्तियों का होता है नाश : थानाध्यक्ष
महेशखूंट में प्राचीन हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय रामध्वनि यज्ञ का उद्घाटन हुआ। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने कहा कि यज्ञ से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और समाज में शांति बनी रहती है। यज्ञ के दौरान...

महेशखूंट। एक प्रतिनिधि यज्ञ कराने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।आसपास का वातावरण शुद्ध होता है और नई उर्जा मिलती है। यह बाते सोमवार को थाना क्षेत्र के प्राचीन हनुमान मंदिर बड़ी झिकटिया में तीन दिवसीय रामध्वनि यज्ञ का उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने कहा।उन्होंने कहा कि यज्ञ कराने के कई लाभ होते हैं। मन की शांति एवं समाज में शांति सद्भावना बनाये रखने के लिए यज्ञ करना जरूरी है। मानव कल्याण के लिए प्राचीन काल से ही यज्ञ कराया जा रहा है। यज्ञ करने से एक ओर जहां वातावरण शुद्ध होता है।
वही दूसरी ओर समाज में एक दूसरे के प्रति समरस्ता विश्वास बढ़ता है। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष धनपति राम ने बताया कि झिकटिया के प्राचीन हनुमान मंदिर में नवनिर्मित श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, राधे कृष्ण, शिव पार्वती व श्री गणेश महाराज का प्राण प्रतिष्ठा व रामध्वनि यज्ञ की सफलता के भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई उसके बाद 2 से 4 मई तक प्राण प्रतिष्ठा के लिए नियमित रूप से पूजा- अर्चना की गई। वहीं तीन दिवसीय रामध्वनि यज्ञ का आयोजन सोमवार से शुरू हो गया है। यज्ञ स्थल पर रामध्वनि यज्ञ मे पूजा-अर्चना के लिए ग्यारह देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई। बताया कि यज्ञ की सफलता के लिए समस्त झिकटिया पंचायत के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।रामध्वनी यज्ञ में शांति महिला कीर्तन मंडली नेपाल के साथ सहरसा, बांका खगडिया आदि के मंडली अपनी अपनी कला से श्रद्धालुओं का मनमोह रहा है। इस मौके पर कमेटी के कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, मनोहर राम,उप कोषाध्यक्ष, रमोतार राम, राम, सचिव मुकेश कुमार सुमन,उप सचिव देवानंद मड जदयू नेता अशोक सिंह, चंदन कश्यप, जिला परिषद सदस्य चंदन कुमार, युवा राजद के जिलाध्यक्ष उदय यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजकिशोर यादव,पूर्व मुखिया ओमप्रकाश पोद्दार,सरपंच कविता देवी, राजद प्रखंड अध्यक्ष राकेश यादव, अधिवक्ता श्यामसुंदर मंडल, सुनील कुमार शर्मा, दारा राम चंद्रवंशी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।