Young Farmers from Bounsi Send Mangoes to the USA Marking a New Era in Agriculture बांका : पहली बार 15 क्विंटल आम अमेरिका के लिए हुआ एक्सपोर्ट, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsYoung Farmers from Bounsi Send Mangoes to the USA Marking a New Era in Agriculture

बांका : पहली बार 15 क्विंटल आम अमेरिका के लिए हुआ एक्सपोर्ट

बांका जिले के बौंसी के तीन युवा किसानों ने आम उत्पादन में नया मुकाम हासिल किया है। उन्होंने एपीडा के सहयोग से मालदह आम की पहली खेप 1500 किलोग्राम अमेरिका भेजी। पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम ने हरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSat, 14 June 2025 05:35 AM
share Share
Follow Us on
बांका : पहली बार 15 क्विंटल आम अमेरिका के लिए हुआ एक्सपोर्ट

बौंसी, निज संवाददाता। बांका जिले के बौंसी के तीन युवा किसानों ने आम उत्पादन के क्षेत्र में विकास के नयी लकीर खींच दी है। बौंसी के भारतम वाटिका का मालदह आम को युवा किसानों ने एपीडा के सहयोग से अमेरिका के न्यु जर्सी के लिए भेज दिया है और शुक्रवार को 1500 किलोग्राम बौंसी से अमेरिका के लिए रवाना भी कर दिया गया। कटोरिया विधानसभा के पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, जिला उद्यान पदाधिकारी निरंजन कुमार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर अमेरिका जाने वाले आम की पहली खेप को रवाना किया। यह आम बागडोगरा एयरपोर्ट जाएगा वहां से फ्लाईट से बंगलुरु जाएगा जहां पर इसका प्रोसेसिंग कर बंगलुरु से न्यु जर्सी के लिए आम को भेजा जाएगा।

इस अवसर पर मौजूद पूर्व विधायक श्रीमती हेम्ब्रम ने कहा कि धोबिया बांध गांव के किसान टुनटुन सिंह एवं ने बंजर भूमि को सिंचित कर एक मिसाल पेश की है। जहां कुछ नहीं उपजता था वहां का आम आज अमेरिका जा रहा है। यह इनके कठिन मेहनत एवं दृढ़ निश्चय का परिणाम है। इस मौके पर मौजूद जिला उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि बांका जिले से प्रथम बार के किसान एपीडा के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा कर आम को विदेश भेज रहे हैं। कोई भी किसान इस प्रकार से अपने आमों को विदेश भेज सकते हैं इसके लिए विभाग उन्हें मदद करेगा। जानकारी हो कि धोबिया बांध के किसान षिव बंधु सिंह उर्फ टुनटुन सिंह राजेश राय निमेश कुमार ने अपने 45 बीघे में आम का बगीचा पांच साल पूर्व लगाया था इसमें उन्नत किस्म के आम होने पर उन्होने उपज गुरु नाम संस्था से संपर्क कर इस आम को अमेरिका भेजा है। पहली खेप में 15 क्विंटल आम को भेजा गया है जिसे आगे और बढ़ाने की योजना है। इस अवसर पर प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सुजीत कुमार एपीडा के आनंद कुमार किसान भोला सिंह, गोपाल सिंह, लालु यादव, कन्हैया कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।