Before Amit Shah visit Bihar BJP leaders gather in Delhi big meeting on March 26 अमित शाह के दौरे से पहले बिहार BJP के नेताओं का दिल्ली में जुटान, 26 मार्च को बड़ी बैठक, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़Before Amit Shah visit Bihar BJP leaders gather in Delhi big meeting on March 26

अमित शाह के दौरे से पहले बिहार BJP के नेताओं का दिल्ली में जुटान, 26 मार्च को बड़ी बैठक

26 मार्च को बिहार भाजपा के नेताओं का दिल्ली में जुटान होगा। सांसद डॉ संजय जायसवाल के आवास पर होने वाली इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य नेता भी इस बैठक में शामिल होंगे।

sandeep हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटनाSun, 23 March 2025 06:51 PM
share Share
Follow Us on
अमित शाह के दौरे से पहले बिहार BJP के नेताओं का दिल्ली में जुटान, 26 मार्च को बड़ी बैठक

आगामी 26 मार्च को बिहार भाजपा के नेताओं का दिल्ली में जुटान होगा। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के आवास पर होने वाली बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े भी मौजूद रहेंगे। बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य नेता भी शिरकत करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह के 29-30 के बिहार दौरे के पूर्व होने वाली इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, संसद सत्र के दौरान बिहार भाजपा के कोई न कोई एक सांसद अपने सरकारी आवास में रात्रि भोज का आयोजन किया करते हैं। इस बार 26 मार्च को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल अपने आवास पर रात्रि भोज का आयोजन कर रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए डॉ. जायसवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार भाजपा प्रभारी के साथ ही सभी सांसदों, केंद्र सरकार में शामिल बिहार के सभी मंत्रियों और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नेताओं को भी आमंत्रित किया है।

ये भी पढ़ें:बिहार में BJP का चुनावी शंखनाद; 2 दिन के दौरे पर अमित शाह, 30 मार्च को बड़ी रैली
ये भी पढ़ें:अप्रैल में फिर बिहार आएंगे पीएम मोदी! बिहटा एयरपोर्ट का करेंगे शिलान्यास

हालांकि संजय जायसवाल ने इसे बैठक के बजाए सामान्य शिष्टाचार बताते हुए रात्रि भोज कहा। मगर पार्टी सूत्रों के अनुसार भोज के बहाने ही भाजपा उस दिन बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय करेगी। पार्टी की ओर से इस साल होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी रूपरेखा तय की जाएगी। चुनाव घोषित होने से पहले पार्टी के केंद्रीय नेताओं का बिहार दौरा होगा। जिलावार एनडीए सम्मेलन समाप्त होने के बाद अब विधानसभावार एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन करने की तैयारी चल रही है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर बिहार भाजपा के नेता मंथन करेंगे।