Bihar Government to Construct Two Major Roads in Begusarai at 1 26 Crore मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना से बनेंगी दो सड़कें, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBihar Government to Construct Two Major Roads in Begusarai at 1 26 Crore

मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना से बनेंगी दो सड़कें

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत दो सड़कों के निर्माण पर खर्च होंगे लगभग 1 करोड़ 26 लाख रुपए ... बेगूसराय शहर में सड़क निर्माण का शिलान्यास करते स्थानीय विधायक कुंदन कुमार व अन्य। बेगूसराय, हमारे प्रतिनि

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 30 May 2025 08:01 PM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना से बनेंगी दो सड़कें

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लगभग एक करोड़ 26 लाख की लागत राशि से दो महत्वपूर्ण सड़कें बनेंगी। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना (बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड) के तहत सड़क का निर्माण होगा। नगर निगम क्षेत्र के इन दोनों सड़कों की स्थिति पिछले कई वर्षों से अत्यंत जर्जर थी। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क के निर्माण को लेकर क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग थी। नगर निगम बेगूसराय अन्तर्गत वार्ड संख्या 12 में हर्रख पानी टंकी से हर्रख स्कूल तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य पर 55 लाख 81 हजार 940 व वार्ड संख्या 12 में डीसी सिंह पेट्रोल पंप से शशांक सिंह के दीवार तक आरसीसी नाला सह सड़क निर्माण कार्य पर 70 लाख 88 हजार 686 रुपए खर्च होंगे।

इन दोनों सड़कों के निर्माण का शिलान्यास स्थानीय विधायक कुंदन कुमार ने किया। विधायक कुन्दन कुमार ने कहा कि यह सड़कें वर्षों से खराब थीं। इससे लोगों को भारी कष्ट उठाना पड़ रहा था। यह सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं है, बल्कि क्षेत्र के विकास की रीढ़ है। इस सड़क को पास कराने के लिए लगातार प्रयास किया। प्रसन्नता हो रही है कि यह कार्य आरंभ हो रहा है। आने वाले समय में बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के निष्पादन के लिए तत्परता बनी रहेगी। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमित सन्नी, भाजपा नेता रूपेश गौतम गौतम, मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर, मंडल अध्यक्ष मिथिलेश, देवानंद पासवान, अभिषेक, नितेश, आलोक, संतोष, अविनाश, अनिल, गौतम व अन्य थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।