बीजेपी के नवचयनित पदाधिकारी सम्मानित
फोटो नंबर: दस, कालीस्थान चौक के पास भाजपा नेता डॉ. बबन कुमार पवन के आवास पर सम्मान समारोह में बीजेपी के नवचयनित पदाधिकारी।

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भाजपा जिला पदाधिकारी एवं मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष का सम्मान समारोह कालीस्थान चौक के पास भाजपा नेता डॉ. बबन कुमार पवन के आवास पर किया गया। मटिहानी विधानसभा के भैरवार निवासी मृत्युंजय कुमार वीरेश को जिला उपाध्यक्ष, रामदीरी निवासी एवं मुखिया अभय कुमार सिंह को जिला मंत्री, पूर्व वार्ड पार्षद संजन जयसवाल जिला मंत्री, मोसादपुर निवासी अमित कुमार को जिला प्रवक्ता, शाम्हो निवासी राजीव रंजन को जिला प्रवक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के द्वारा नामित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सीताराम सिंह ने किया। मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार, राजकिशोर सिंह, अशिवनी भारद्वाज, नीरज झा, विनीत कुमार, वशिष्ठ कुमार, भाजपा नेता सुरेश सिंह, सियाराम महंत, सरपंच संघ के प्रखंड मंटुन, राम सुभग सिंह, राजकुमार तांती, चंद्रदेव राम, विजय कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, कौशल किशोर सिंह, अमिय रंजन पोद्दार, चंदन कुमार, विजय शंकर सिंह, भगवान जी, गोपेश कुमार, कृष्ण मोहन सिंह, अर्जुन कुंवर, वीरेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, प्रमोद सिंह मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।