Congress Prepares for 2025 Elections in Bachhwara Assembly with National Observer Pushpendra Sahu बछवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे कांग्रेसी, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsCongress Prepares for 2025 Elections in Bachhwara Assembly with National Observer Pushpendra Sahu

बछवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

आगापुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बछवाड़ा विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र साहु ने बताया कि कांग्रेस पार्टी आगामी 2025 विधानसभा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 19 April 2025 08:03 PM
share Share
Follow Us on
बछवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

मंसूरचक, निज संवाददाता। प्रखंड के आगापुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की ओर से बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र साहु के उपस्थिति में बछवाड़ा, मंससूरचक तथा भगवानपुर प्रखंड के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। राष्ट्रीय पर्यवेक्षक ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान व बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव -2025 में कांग्रेस पार्टी के परंपरागत सीटों में से एक बछवाड़ा विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन से कांग्रेस पार्टी का चुनाव लड़ने पर गठबंधन में आपसी सहमति हो जाने के उपरांत आलाकमान के द्वारा बछवाड़ा विधानसभा का चुनाव प्रभारी नियुक्त कर भेजा गया है। बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर चुनाव संपन्न होने तक मैं स्वयं बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में घर-घर दस्तक देकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से अवगत कराउंगा एवं मजबूती से चुनावी कैंपेन करूंगा। बूथ स्तरीय कमेटी के साथ मिलकर प्रत्येक बूथ पर एक-एक प्रभारी कॉर्डिनेटर बनाकर बूथ स्तरीय कैंपेन को भी संचालित किया जाएगा। कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने बछवाड़ा विधानसभा में अपने अलग-अलग कार्यक्रम व चुनाव की तैयारी हेतु दिल्ली से कुल 41 पर्यवेक्षकों की टीम की नियुक्ति की है जो पंचायत स्तर पर संचालित संगठन के कार्यक्रम की अद्यतन जानकारी प्रत्येक दिन आलाकमान और प्रदेश वार रूम में रिपोर्ट सौंपेंगे। बैठक में बेगूसराय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, मंसूरचक प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो, भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, बछवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष संजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष मो युनुस, इन्द्रदेव राय, मंडल अध्यक्ष सुरेश राय, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष उमेश दास, चंदन कुमार यादव, चन्द्रमणि कुमार, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, ओबीसी के जिलाध्यक्ष राम स्वार्थ साह, पूर्व मुखिया रामाशीष सहनी, अशोक महतो, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, अरविंद शर्मा, मो अहमद, राजीव पोद्दार, रामकल्याण महतो, संजय पासवान, श्यामनंदन महतो, युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष निखिल कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।