Court Appearance of Two Girls in Same-Sex Marriage Case in Bihar दो लड़कियों ने की आपस में समलैंगिक विवाह, कोर्ट में पेशी, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsCourt Appearance of Two Girls in Same-Sex Marriage Case in Bihar

दो लड़कियों ने की आपस में समलैंगिक विवाह, कोर्ट में पेशी

चेरियाबरियारपुर में दो लड़कियों ने मंझौल न्यायालय में पेशी दी। दोनों ने बताया कि उन्होंने समलैंगिक विवाह कर लिया है और अब साथ रहना चाहती हैं। एक लड़की ने दूसरी को सिंदूर देने का दावा किया। इस मामले में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 11 Jan 2025 08:25 PM
share Share
Follow Us on
दो लड़कियों ने की आपस में समलैंगिक विवाह, कोर्ट में पेशी

चेरियाबरियारपुर। मंझौल व्यवहार न्यायालय में शनिवार को दो लड़कियों की पेशी हुई। इसमें एक चेरिया बरियारपुर थाना और दूसरी खोदावंदपुर थाना क्षेत्र की बताई गई है। चेरिया बरियारपुर थाना के पुलिस अधिकारी गजेन्द्र प्रसाद सुधा ने दोनों लड़कियों की पेशी कराई है। इस दौरान कोर्ट में दोनों का बयान कराया गया। बताया गया है कि वो दोनों लड़की खुद ही चेरियाबरियारपुर थाना पर पहुंची और बोली कि हम दोनों समलैंगिक विवाह कर चुके हैं। अब हम दोनों साथ में ही रहेंगे। इसमें से एक लड़की ने दूसरी लड़की को सिंदूर देने की दावा कर रही है। इसके बाद दोनों को कोर्ट लाया गया। न्यायिक सूत्रों के अनुसार कोर्ट में भी साथ रहने की बात दोनों लड़कियों ने बताई है।बयान के बाद न्यायालय के बाहर दोनों के सगे संबंधियों ने काफी समझाया बुझाया। लेकिन दोनों पर कोई असर नहीं पड़ा है। बताया गया है कि चेरिया बरियारपुर थाना में 26 दिसंबर को इस मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। खाजहांपुर निवासी रामाश्रय महतो ने अपनी पुत्री लक्ष्मी कुमारी के गायब होने की बात एफआईआर में लिखी है। एफआईआर में बताया गया है कि 10 दिसंबर 2024 को उनकी पुत्री को खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मिल्की इलाके के कमलेश्वर प्रसाद दास की पुत्री प्रज्ञा कुमारी उर्फ प्रियंका अपने साथ ले गई थी। उसके बाद एफआईआर दर्ज कराई गई थी। फिर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।