Congress Committee Meeting in Chandwa New Officers Appointed and Strengthening Organization सर्वसम्मति से असगर खान बने कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsCongress Committee Meeting in Chandwa New Officers Appointed and Strengthening Organization

सर्वसम्मति से असगर खान बने कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष

पथ निर्माण विभाग विश्रागार में प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर चंदवा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक बुलाई

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारTue, 17 June 2025 05:16 PM
share Share
Follow Us on
सर्वसम्मति से असगर खान बने कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष

चंदवा प्रतिनिधि। पथ निर्माण विभाग विश्रागार में मंगलवार को चंदवा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुजर उरांव ने की। बतौर मुख्य अतिथि लातेहार जिला सह प्रभारी डॉ लाल अजय नाथ शाहदेव मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत चंदवा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नए पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र निर्गत किया गया। सर्वसम्मति से असगर खान को पुनः प्रखंड अध्यक्ष चुना है। वहीं उपाध्यक्ष इसरोज राय उर्फ छोटू व गिदयौन खाखा को उपाध्यक्ष, महासचिव के पद पर कैलाश बैठा, बालजी उरांव, अरुण भारती, मनोज पासवान, नौशाद खान, करनलूस एक्का, मंजू देवी, शीश आलम, मुस्ताक खान को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया।

साथ ही साथ चंदवा प्रखंड के दोनों मंडल अध्यक्ष को भी मनोनयन कर नियुक्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। लक्ष्मण साहू को चंदवा पश्चिमी एवं चंदवा पूर्वी से कुशेश्वर यादव को प्रमाण पत्र दिया गया। मौके पर चंदवा प्रखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी रामयश पाठक, निर्मल कुमार भारती, श्री राम शर्मा, मोफ़िल खान, दामोदर उपाध्याय, छतन राम, एल एन टोपनो, राजन टाना भगत, अजमतउल्लाह अंसारी, अख्तर अंसारी, निशा देवी, मानती देवी, राजकुमारी देवी, मो मुस्तफा, सज्जाद अली, रियाज अंसारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी व संगठन को मजबूत बनाने पर अपने अपने संबोधन में विचार रखे। मंच का संचालन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने की। धन्यवाद ज्ञापन निर्मल कुमार भारती ने की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।