Drain Construction Begins in Teghra to Combat Rainwater Flooding जलजमाव से निजात दिलाने के लिए बनाया जा रहा नाला, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsDrain Construction Begins in Teghra to Combat Rainwater Flooding

जलजमाव से निजात दिलाने के लिए बनाया जा रहा नाला

फोटो नं. 12, तेघड़ा बाजार स्टेशन रोड में नाला निर्माण कार्य के लिए खोदी गई जमीन।, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में बरसात से पहले नाला निर्माण को लेकर कई वार्डों में काम प्रारंभ हो गया है। बरसात...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 8 June 2025 08:01 PM
share Share
Follow Us on
जलजमाव से निजात दिलाने के लिए बनाया जा रहा नाला

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में बरसात से पहले नाला निर्माण को लेकर कई वार्डों में काम प्रारंभ हो गया है। बरसात में जलजमाव से लोगों को राहत देने के उद्देश्य से से सड़कों को खोदकर नाला बनाने का काम किया जा रहा है। वार्ड संख्या 17, वार्ड संख्या 6 आदि कई वार्डों में यह काम तेजी से किया जा रहा है। इससे लोगों में उम्मीद जगी है कि जलजमाव से उन्हें राहत मिलेगी। हालांकि, तेघड़ा बाजार में नाला बनाने का काम पर कई लोगों ने सवाल भी खड़ा किया है कि दो साल पहले ही नाला निर्माण किया गया था।

उसे ही उखाड़ कर पुन: नाला बनाया जा रहा है। कई लोगों का कहना है कि आम लोगों की राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। कुछ लोगों काआरोप है कि नाला निर्माण काकाम शुरू किया गया है लेकिन योजना संबंधी बोर्ड नहीं लगाया गया है। दनियालपुर निवासी राजकिशोर सिंह ने बताया कि नगर परिषद में मनमानीपूर्ण तरीका अपनाते हुए नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है। बाजार के नाला में पानी आने पर उसे बाजार से बाहर कैसे निकाला जाएगा, इसके लिए कोई उपाय नहीं किया जा रहा है। जबकि, जहां तहां नाला निर्माण के लिए सड़कों को खोदा जा रहा है। मुख्य वार्ड पार्षद सोनाली भारती ने बताया कि नगर परिषद में कई स्थानों पर जलजमाव की परेशानी है। इसे देखते हुए नाला निर्माण का काम किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।