Farmers Learn New Agricultural Techniques and Government Schemes in Bakhwada किसानों को दी गई कृषि योजनाओं की जानकारियां, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsFarmers Learn New Agricultural Techniques and Government Schemes in Bakhwada

किसानों को दी गई कृषि योजनाओं की जानकारियां

बछवाड़ा में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को नई तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अनुमंडल कृषि अधिकारी ने जैविक खाद और मिट्टी के स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। यह अभियान 29 मई से 12...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 29 May 2025 08:24 PM
share Share
Follow Us on
किसानों को दी गई कृषि योजनाओं की जानकारियां

बछवाड़ा, निज संवाददाता। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में रानी- एक पंचायत के किसानों के बीच नई तकनीक एवं सरकारी योजनाओं की जानकारियां दी गई। मौके पर अनुमंडल कृषि अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 से 12 जून तक देश के 700 से अधिक जिलों में आयोजित की जा रही है। इस अभियान में वैज्ञानिकों की टीम गांव- गांव जाकर किसानों से सीधे संवाद कर रही है। कृषि वैज्ञानिक डॉ शिवनाथ राय ने कहा कि किसानों को अपने खेतों की मिट्टी को स्वस्थ रखने के लिए जैविक खाद का प्रयोग करना चाहिए।

कीटों एवं खरपतवार को नियंत्रित करने के साथ-साथ पानी का उचित प्रबंधन जरूरी है। इसके साथ ही मिट्टी को ढकने से खरपतवार कम होते हैं। खेतों में नमी भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जो किसानों को उनकी मिट्टी की स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करता है। आत्मा बेगूसराय के उप परियोजना निदेशक अजीत कुमार, एटीएम अरविंद कुमार सिंह, सूरज कुमार, बीटीएम स्वाति कुमारी, कृषि समन्वयक अमित कुमार, किसान राजकुमार चौधरी, रामनरेश चौधरी, हरे राम कुंवर, विनायक कुमार, अनिल यादव समेत दर्जनों किसान थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।