Municipal Corporation Acts Against Illegal Occupation of Government Land in Kamla Nagar कमला नगर में भूमि पर निगम ने लगाया स्वामित्व का बोर्ड, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsMunicipal Corporation Acts Against Illegal Occupation of Government Land in Kamla Nagar

कमला नगर में भूमि पर निगम ने लगाया स्वामित्व का बोर्ड

Agra News - कमला नगर क्षेत्र में 1000 वर्गमीटर की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर नगर निगम सक्रिय हुआ। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया और जमीन पर नगर निगम की...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 29 May 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
कमला नगर में भूमि पर निगम ने लगाया स्वामित्व का बोर्ड

कमला नगर क्षेत्र में स्थित 1000 वर्गमीटर की खाली सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत मिलते ही नगर निगम सक्रिय हो गया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर गुरुवार दोपहर सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि यह भूमि गाटा संख्या 317/1/1 से 317/1/5 तक भू-अभिलेख में दर्ज है। सहायक नगर आयुक्त ने संपत्ति विभाग को निर्देशित किया कि जमीन पर स्वामित्व स्पष्ट करने के लिए नगर निगम की संपत्ति होने का बोर्ड तुरंत लगाया जाए। इसके बाद मौके पर एक बड़ा बोर्ड लगाया गया, जिसमें लिखा गया, “यह नगर निगम की संपत्ति है, अतिक्रमण वर्जित।”

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि निगम की जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलते ही अतिक्रमण निरोधक टीम को मौके पर भेजा गया। यह कदम निगम की संपत्ति की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा खाली पड़ी जमीनों का नियमित सर्वेक्षण कराया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।