फायरिंग के मामले में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
मंझौल। एक संवाददाता... अचानक लगभग 8:00 बजे शाम में उसके घर पर अज्ञात लोगों के द्वारा दहशत फैलाने एवं जान मारने की नीयत से फा

मंझौल। एक संवाददाता मंझौल पंचायत दो वार्ड 12 गांधी टोला निवासी राम सुंदर महतों की पत्नी ललिता देवी ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध घर पर फायरिंग की प्राथमिकी मंझौल थाना में दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 19 फरवरी बुधवार की शाम में महिला अपने परिवार के साथ खाना खा रही थी। अचानक लगभग 8:00 बजे शाम में उसके घर पर अज्ञात लोगों के द्वारा दहशत फैलाने एवं जान मारने की नीयत से फायरिंग की गई। गोली खिड़की एवं दरवाजे पर लगी। गोली खिड़की को छेदकर आंगन तक पहुंच गई। घटना के बाद घर से बाहर निकलने पर अंधेरा रहने के कारण किसी को पहचान नहीं सकी। महिला ने फायरिंग की सूचना मंझौल थाना को दी। तत्काल एसडीपीओ मंझौल नवीन कुमार एवं थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने पहुंचकर घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। महिला के पति बाहर रहते हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर से तीन पिलेट( गोली का अग्रभाग) तथा एक खोखा बरामद किया। पुलिस ने सीसीटीवी समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।