Grand Procession Marks 11 Kundiya Shri Ram Katha Mahayagya in Begusarai श्रीराम कथा महायज्ञ को ले निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsGrand Procession Marks 11 Kundiya Shri Ram Katha Mahayagya in Begusarai

श्रीराम कथा महायज्ञ को ले निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

फोटो नं.10, रतनपुर गांव में 11 कुंडीय श्रीराम कथा महायज्ञ को लेकर बुधवार को निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 11 June 2025 08:15 PM
share Share
Follow Us on
श्रीराम कथा महायज्ञ को ले निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के रतनपुर में 12 से 20 जून तक होने वाले 11 कुंडीय श्रीराम कथा महायज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को लेकर पूरा शहर आज भक्ति में माहौल में रंग गया और लगातार जय श्री राम का उद्घोष गूंजता रहा। शोभायात्रा की शुरुआत रतनपुर विष्णुपुर चतुर्भुज काली स्थान से हुई। वहां से की हाथी, घोड़े और बैंडबाजा की धुन पर 2100 लड़की एवं महिलाएं कलश लेकर निकलीं। कलश शोभायात्रा रतनपुर चौक, हेमरा, काली स्थान चौक से मुख्य बाजार, मेन रोड, कर्पूरी स्थान, गौशाला रोड गांधी शिक्षण संस्थान सड़क होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची।

जहां श्रद्धालुओं ने अपना कलश यज्ञ स्थल पर रख कर परिक्रमा की। आयोजन समिति के द्वारा महाप्रसाद का व्यवस्था किया गया था। महाप्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालु अपने अपने घर गए। आयोजन समिति के सभी सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में लगातार लग रहे ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। शोभायात्रा में मुख्य पार्षद पिंकी देवी, विधानसभा में सत्तारुढ़ दल के सचेतक व मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, पूर्व विधायक अमिता भूषण, लोजपा नेत्री इंदिरा देवी, नगर पार्षद पूजा कुमारी, पार्षद विजय कुमार सिंह, वशिष्ठ शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं पूर्व मुख्य पार्षद संजय कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य पार्षद पिंकी देवी एवं विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि यज्ञ न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यज्ञ से तन-मन पवित्र होते हैं। यज्ञ का धुआं और मंत्रोच्चार जहां तक जाता है, वहां तक का वातावरण शुद्ध हो जाता है। राम के देश में राम नाम का जयकारा हम सबके लिए गर्व की बात है। रतनपुर में 11 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ और रामकथा का यह आयोजन अद्भुत आयोजन साबित होगा। इधर, 11 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ, गौ महोत्सव और राम कथा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष उपाय किए गए हैं। गुरुवार को सुबह 8 बजे स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे। जबकि शाम में राम कथा का शुभारंभ बिहार सरकार उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।