Kidnapping and Rape Case Accused Arrested in Hardoi District अगवा कर किशोरी से दुराचार का इनामी आरोपी बंदी , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsKidnapping and Rape Case Accused Arrested in Hardoi District

अगवा कर किशोरी से दुराचार का इनामी आरोपी बंदी

Kausambi News - करारी पुलिस ने एक किशोरी के अपहरण और दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। किशोरी जून 2024 में संदिग्ध स्थिति में लापता हो गई थी और उसके पिता ने अगस्त में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी पर 10,000...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 13 June 2025 10:55 PM
share Share
Follow Us on
अगवा कर किशोरी से दुराचार का इनामी आरोपी बंदी

अगवा कर किशोरी से दुराचार करने के एक मामले में वांछित इनामी आरोपी को शुक्रवार सुबह करारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी कर उसका चालान कर दिया गया है। करारी थाना क्षेत्र की एक किशोरी जून 2024 में संदिग्ध दशा में लापता हो गई थी। खोजबीन के दौरान पता चला था कि हरदोई जिले के मधागंज थाना क्षेत्र के पाटाकोला मजरा फतेपुर चौगवा निवासी मुकेश पाल पुत्र शिवराज पाल ने बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया है। मामले में किशोरी के पिता ने पांच अगस्त 2024 को स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। इसी के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

इसी साल 18 मई को एसपी ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह आरोपी को सैबसा तिराहा के समीप से गिरफ्तार किया गया। किशोरी चार दिन पहले ही बरामद की गई थी। अपने बयान में उसने रेप की बात भी बताई थी। पुलिस ने बयान के आधार पर रेप व पॉक्सो की धारा बढ़ा दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।