बढ़ रही गर्मी के साथ तेजी से गिर रहा भूजल स्तर
छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र में गर्मी बढ़ने के साथ ही भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। ईब्राहिमपुर, रामपुर कचहरी, पताही, और अन्य गांवों में लगे हैंडपंप और नलकूप सूखने लगे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि...

छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बढ़ती गर्मी के साथ भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। भूजल गिरने के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में पूर्व से लगाये चापाकल व किसानों के नलकूप सूखने लगे हैं। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के ईब्राहिमपुर, रामपुर कचहरी, पताही, मटिहानी, लखनपट्टी, मालपुर ग्राम समेत दर्जनों गांवों में लगाये गये हैंडपंप अब भूगर्भ जल के स्तर नीचे चले जाने के कारण सूखने लगे हैं। ईब्राहिमपुर निवासी हेमकांत सिंह, रमाकांत सिंह, लखनपट्टी गंज टोला निवासी योगेन्द्र महतो, राधे महतो, शिवशंकर शर्मा, रामपुर कचहरी निवासी उपेन्द्र चौरसिया, महेश गिरि समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि भूजल स्तर नीचे चले जाने के कारण हैंडल पंप से पानी निकलना बंद हो गया है।
अब पुनः अलग से चापाकल लगाने पड़ेंगे। वहीं, पताही निवासी दिनेश यादव, रजनीश यादव, विमल यादव, मालपुर निवासी विपिन सिंह, राजकुमार सिंह, लखनपट्टी निवासी रामाकांत सिंह आदि ने बताया कि खेत में लगाये गये ज्यादातर नलकूप सूख गये हैं। कुछ नलकूप घंटा-दो घंटा पानी देने के बाद बंद हो जाते हैं। नलकूप व चापाकल भूजल स्तर गिरने के कारण बंद होते जा रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।