Anand Marg Promotes Drug-Free Society to Combat Superstitions in Jharkhand नशे के कारण झारखंडियों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही : सुनील, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsAnand Marg Promotes Drug-Free Society to Combat Superstitions in Jharkhand

नशे के कारण झारखंडियों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही : सुनील

आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने कुंजाडीह में तत्व सभा का आयोजन किया, जिसमें प्रचारक सुनील आनंद ने नशे के कारण झारखंड में लोगों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की बात कही। उन्होंने बलि प्रथा और डायन प्रथा...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 15 June 2025 05:06 PM
share Share
Follow Us on
नशे के कारण झारखंडियों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही : सुनील

आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से एक तत्व सभा का आयोजन कुंजाडीह में रविवार को किया गया। इसे संबोधित करते हुए प्रचारक सुनील आनंद ने बताया कि आज हमारे समाज में नशे के कारण झारखंड के लोगों के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है। लोग कमजोर होकर विभिन्न रोगों के शिकार हो रहे हैं। नशा मुक्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को लगना होगा। जिस समाज में नशा प्रबल रहेगा, उस समाज का विकास असंभव है। कारण नशा के कारण चेतन मन हमेशा अचेतन अवस्था में रहेगा। मनुष्य चेतना प्रधान प्राणी है। किसी को भी डायन बताकर समाज में दंड दिया जा रहा, उनकी हत्या कर दी जा रही जो शर्मनाक है।

इस मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है। ऐसा लगता है कि आज भी हम अर्ध विकसित समाज में रह रहे हैं। बलि प्रथा, डायन प्रथा ने आज भी समाज को जकड़ा हुआ है। हम लंबे-लंबे दावे कर रहे, परंतु अभी भी समाज में बलि एवं ओझागुणी के चक्कर में लोग अपने को बर्बाद कर रहे हैं। झारखंड में यह समस्या पीढ़ियों से जारी है। इसको समाप्त करने के लिए डायन प्रथा, बलि प्रथा, ओझा गुनी से संबंधित अंधविश्वास की बात को वैज्ञानिक, व्यावहारिक एवं आध्यात्मिक स्तर पर समझाना होगा। पूरे भारत के शिक्षा पद्धति में बलि प्रथा, डायन प्रथा तथा अन्य अंधविश्वास जो समाज को कमजोर कर रही, उसकी पढ़ाई को कोर्स में करना होगा, तभी समाज समझ पाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।