Police File Report Against Three for Cow Slaughter in Khajuriya Area गोवंशीय पशु के वध में तीन पर केस दर्ज,एक गिरफ्तार, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsPolice File Report Against Three for Cow Slaughter in Khajuriya Area

गोवंशीय पशु के वध में तीन पर केस दर्ज,एक गिरफ्तार

Rampur News - खजुरिया थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर पुलिस ने प्रधान के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बैरम नगर गांव के पास गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSun, 15 June 2025 05:06 PM
share Share
Follow Us on
गोवंशीय पशु के वध में तीन पर केस दर्ज,एक गिरफ्तार

खजुरिया थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने प्रधान के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। खजुरिया क्षेत्र में बैरम नगर गांव के लोगों ने एक नाले के पास गोवंशीय पशु के अवशेष देखे थे। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया था। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया था।जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोप लगाया था कि एक शादी के कार्यक्रम के लिए इस पशु का वध किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने नसीब,कबीर और मोहसिन के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

पुलिस ने मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।