एकलव्य ट्रायल प्रतियोगिता के लिए तय किए गए सेलेक्टर
भागलपुर में होना है बैडमिंटन, वॉलीबॉल और तीरंदाजी का चयन चयनित खिलाड़ियों का मिलेगा एकलव्य

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा राज्य में उभरते खिलाड़ियों का एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए चयन किया जाएगा। राज्य में एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन को लेकर चयन ट्रायल राज्य के लिए विभिन्न स्थलों पर विभिन्न खेल आयोजित किए जाएंगे। इसकी तिथि अलग-अलग जिलों और खेलों के लिए जारी कर दी गई है। इसमें चयन प्रतियोगिता के लिए मुख्यालय स्तर से भी सेलेक्टर कोच का नाम तय कर दिया गया है। इसकी सूची भागलपुर सहित संबंधित जिलों के खेल पदाधिकारी को भेज दी गई है। भागलपुर में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी खेल विधा का चयन ट्रायल आयोजित होगा।
21 जून को सैंडिस कंपाउंड स्थित वॉलीबॉल मैदान में वॉलीबॉल, 23-24 जून को सैंडिस कंपाउंड में एथलेटिक्स, 29 जून को इंडोर बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन और तीन जुलाई को साहू उच्च विद्यालय साहू परबत्ता तीरंदाजी का ट्रायल लिया जाएगा। इस चयन ट्रायल में केवल बिहार राज्य के खिलाड़ी जिनकी उम्र 12 वर्ष से लेकर 14 वर्ष के अंदर है। उन्हें ही भाग लेने का मौका मिलेगा। डीएसओ जय नारायण कुमार ने बताया कि ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए संबंधित खेलों के प्रतिनिधि से भी संपर्क किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।