HFC Barouni Students Shine at 54th KVS Regional Sports Competition केवि एचएफसी के छात्रों ने आठ स्वर्ण पदक समेत 38  पदक जीते, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsHFC Barouni Students Shine at 54th KVS Regional Sports Competition

केवि एचएफसी के छात्रों ने आठ स्वर्ण पदक समेत 38  पदक जीते

केवि क्षेत्रीय प्रतियोगिता में आठ स्वर्ण पदक, 8 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल दक शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 28-30 अप्रैल 2025 को विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में आयोजित की गई थी। ताइ

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 4 May 2025 07:33 PM
share Share
Follow Us on
केवि एचएफसी के छात्रों ने आठ स्वर्ण पदक समेत 38  पदक जीते

बीहट/बरौनी, निज संवाददाता। केन्द्रीय विद्यालय एचएफसी बरौनी के छात्रों ने 54वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में कुल 38 पदक जीते। इनमें आठ स्वर्ण पदक, 8 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 28-30 अप्रैल 2025 को विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में आयोजित की गई थी। ताइक्वांडो में विद्यालय ने 7 स्वर्ण पदक सहित कुल 25 पदक जीते। ये विद्यालय की इस खेल में विशेष उपलब्धि रही। कबड्डी में विद्यालय क्षेत्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर रहा। 11 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। ताइक्वांडो में सात खिलाड़ी साधना, अवंतिका, रिमझिम, अंकित, अभिषेक, दिव्यांश, सत्यम शामिल है।

तीरंदाजी में स्वाति कुमारी व बैडमिंटन में हर्ष कुमार जबकि कबड्डी में विवेक एवं सनी का चयन किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। साथ ही खेल को शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य के द्वारा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने शिक्षकों और विशेष रूप से शारीरिक शिक्षा शिक्षक आकाश दीप और पप्पू सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।