छौड़ाही का कांवर बहियार अपराधियों के लिये बना है सेफ जोन
छौड़ाही थाना क्षेत्र के कांवर बहियार में 2022 से 2025 के बीच तीन युवकों की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया लंबी हो रही है।...

छौड़ाही, निज संवाददाता। छौड़ाही थाना क्षेत्र के कांवर बहियार में वर्ष 2022 से वर्ष 2025 तक तीन युवकों की गढ़पुरा में हत्या कर छौड़ाही थाना के कांवर बहियार में शव छुपाने की नीयत से फेंक दिए जाने का मामला सामने आ चुका है। अपरधियों तक पुलिस को पहुंचने में वर्षों लग जाते हैं। न्यायिक प्रक्रिया लंबी होने से अपराधियों को बचने का मौका मिल जाता है। इधर, थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छौड़ाही थाना क्षेत्र के कांवर बहियार में वर्ष 2022 मे प्राथमिकी कांड संख्या -28/22 दर्ज की गयी थी जिसमें गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मैसना निवासी शिक्षक की हत्या एकंबा गांव से दक्षिण नयना-महालया कांवर बहियार में अपराधियों द्वारा कर दी गयी थी।
कुछ इसी प्रकार वर्ष 2023 में छौड़ाही थाना में प्राथमिकी कांड संख्या-208/23 दर्ज की गयी थी,जिसमें एकंबा कांवर बहियार में कौनसी निवासी देवनारायण सिंह के डेरा पर पिंटू सिंह नामक युवक की हत्या कर दी गयी थीं। वर्ष 2025 के 6 जून को कौनसी निवासी धर्मेन्द्र सिंह उर्फ बाबुल की हत्या श्रीपुर कांवर बहियार में कर दी गई थी जिसका प्राथमिकी कांड संख्या 62/25 है। विदित हो सभी मृतक गढ़पुरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं जबकि घटनास्थल छौड़ाही थाना के कांवर बहियार में बना दिया गया है। नयी प्राथमिकी में घटनास्थल जो दर्शाया गया है वहाँ का खेसरा 1269 है जिसका स्थल सकरा गाँव गढ़पुरा कहा जाता है जो जांच का विषय है। इधर, छौड़ाही के बुद्धिजीवियों ने एसपी से इस संबंध में पहल कर कांवर बहियार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।