रोजो संक्रांति के अवसर पर छऊ नृत्य का हुआ आयोजन
राजनगर प्रखंड के कुवॅरदा गांव में रोजो संक्रांति के अवसर पर छऊ नृत्य का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन 1985 से हर...

राजनगर प्रखंड के गांव कुवॅरदा में रोजो संक्रांति के अवसर पर आधुनिक छऊ नृत्य कमेटी कालिंदी टोला कुवॅरदा की ओर से धूमधाम से छऊ का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में राम सिंह हेंब्रम, बाना पंचायत मुखिया मनोज कुमार महतो थे। मौके पर पंचायत समिति सदस्य शत्रुघ्न कालिंदी ने कहा कि वर्ष 1985 को छऊ नृत्य का स्थापना किया गया। प्रत्येक वर्ष रोजो संक्रांति के अवसर पर एक दिवसीय छऊ का आयोजन धूमधाम से किया जाता है। आसपास , दूर दराज से हजारों की संख्या में दर्शकगण देखने के लिए पहुचते हैं।
युवक युवतियां , बूढ़ा बुढ़ी , बच्चे , बुजुर्ग सभी छःऊ नृत्य देखकर झुम उठे। छऊ नृत्य शैववाद , वैष्णव वाद में पाए गए धार्मिक विषय पर आधारित लोक नृत्य के साथ किया गया। कलाकारों ने गणेश वंदना , महिषासुर वध , हर पार्वती , कृष्ण लीला ,जरा सिंधु , सिद्धू कनू, छःऊ प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्रसिद्ध नृत्य दलों का उस्ताद सुरेन कालिंदी , मैनेजर विजय महतो एवं उस्ताद भारत सिंह मुंडा , प्रतिष्ठित शिशुपाल सिंह नृत्य दल, मैनेजर नित्यानंद रजक। छऊ नृत्य को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष होपन मार्डी , उपाध्यक्ष - गोम्भु महतो , सचिव - शत्रुघ्न महतो सदस्य - जयराम कालिंदी ,रसिक कालिंदी, गणेश कालिंदी ,सूरज चांद कालिंदी , राजू , राजेश , मदन , लखन बदरा , प्रदीप , गुरबा , मंगल , लालचंद , करण , गोविंदा , भारत , बाबलू , बनबिहारी ,फुचू मार्डी , राज , सोनू दिनेश , चांद मार्डी , जांगु , बुद्धू , रवि ,अर्जुन कालिंदी एवं ग्रामवासियों का सहरनीय योगदान रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।