देसी कट्टा व गोली के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
साहेबपुरकमाल में पुलिस ने गुरुवार को कुरहा बाजार बस स्टैंड के पास दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनसे एक देसी कट्टा और गोली बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों में गौरव यादव और मुरारी कुमार शामिल हैं। दोनों एक...

साहेबपुरकमाल। पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र के कुरहा बाजार बस स्टैंड के समीप दबंगई कर रहे दो बदमाश को एक देसी कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी महेन्द्र यादव के 20 वर्षीय पुत्र गौरव यादव व साहेबपुरकमाल गांव निवासी कमल किशोर यादव के 21 वर्षीय पुत्र मुरारी कुमार के रुप में की गयी है। दोनों एक टेम्पो वाले के साथ विवाद कर रहा था। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख दोनों बदमाश भागने लगे तो पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।