जनता दरबार में तीन मामलों का निष्पादन
बेगूसराय में शनिवार को सिंघौल थाना परिसर में भूमि विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार आयोजित किया गया। अंचल अधिकारी राहुल कुमार और थाना अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार सिंह ने सुनवाई की। 13 मामलों में से 3 का...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 31 May 2025 08:01 PM

बेगूसराय, संवाददाता। सिंघौल थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अंचल अधिकारी राहुल कुमार और थाना अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। विभिन्न पंचायतों से आए लोगों की भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई की गई। राजस्व अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि कुल 13 मामलों में से तीन मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि 10 मामले अब भी लंबित हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।