Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsRailway Administration s Ongoing Crackdown on Ticketless Travelers at Baruni Junction
टिकट चेकिंग अभियान से हड़कंप
बरौनी जंक्शन पर रेल प्रशासन द्वारा बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार को अवैध यात्रा कर रहे यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया। सभी पैसेंजर और मेमू ट्रेनों में टिकट जांच की गई,...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 30 April 2025 07:58 PM

बरौनी। रेल प्रशासन द्वारा बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को भी बरौनी जंक्शन पर चेकिंग स्टाफ द्वारा अवैध रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों को जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही सभी पैसेंजर ट्रेनों व मेमू ट्रेनों में भी टिकट जांच चलाया गया। इसको लेकर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप मचा है। सोनपुर मंडल के सीनियर डीसीएम रौशन कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।