खेलो इंडिया को लेकर होर्डिंग और बैनर से पटा इलाका
तेघड़ा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। 4 मई से शुरू होने वाले इस आयोजन का प्रचार तेजी से किया जा रहा है। सरकारी अधिकारियों द्वारा लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए...

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। खेलगांव बरौनी में खेलो इंडिया की तैयारी अंतिम चरण में है। 4 मई से आरंभ होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम का प्रचार प्रसार भी तेजी से हो रहा है। बरौनी और तेघड़ा में दर्जनों स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाकर खेलो इंडिया में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील सरकार के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, एसडीएम राकेश कुमार, बीडीओ राकेश कुमार आदि कई अधिकारियों की टीम सुबह शाम स्टेडियम एवं अन्य तेयारियों का जायजा ले रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि खेलो इंडिया का आयोजन करने का उद्येश्य है कि इसमें ग्रामीण स्तर की खेल प्रतिभा की तलाश की जाय तथा गांव के लोगों को खेल के महत्व को जानने समझने का मौका मिले। इसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता हो। इसके लिए बड़े बड़े होर्डिंग व बैनर के साथ दीवारों पर चित्र बनाकर खेल एवं खिलाड़ी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। बेगूसराय समाहरणालय से खेलो इंडिया प्रचार रथ को रवाना कर दिया गया है। यह वाहन प्रत्येक गांव जाकर खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। सोशल मीडिया से भी किया जा रहा है प्रचार पत्र पत्रिकाओं, बैनरों व पोस्टरों के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम का प्रचार किया ही जा रहा है। कई सोशल साइट पर भी स्थानीय युवाओं द्वारा कई तरह का प्रचार अभियान किया जा रहा है। स्थानीय युवाओं द्वारा बरौनी स्टेशन से कितनी दूरी, कैसे रास्ता जाएगा तथा मैदान को कैसे सजाया जा रहा है आदि बातों को बताकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में खेलगांव पहुंचने की अपील की जा रही है। खेलो इंडिया के आयोजन को लेकर गांव में भारी उत्साह है। प्रत्येक लोग 4 मई का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।