Young Man Commits Suicide in Rasulpur Village Due to Debt Pressure कर्ज से परेशान युवक ने की आत्महत्या, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsYoung Man Commits Suicide in Rasulpur Village Due to Debt Pressure

कर्ज से परेशान युवक ने की आत्महत्या

लालगंज के रसूलपुर गांव में एक युवक ने कर्ज के दबाव के चलते आत्महत्या कर ली। 31 वर्षीय विवेक कुमार का शव शीशम के पेड़ से लटका मिला। मृतक ने एक निजी फाइनेंस कंपनी से सीएनजी टेंपो फाइनेंस कराया था और...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरThu, 1 May 2025 02:47 AM
share Share
Follow Us on
कर्ज से परेशान युवक ने की आत्महत्या

लालगंज। सं.सू. लालगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में कर्ज से दबे एक युवक के आत्महत्या कर ली। गांव में ही शीशम के पेड़ से लटका युवक का शव मिला। परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। मृत युवक रसूलपुर गांव निवासी शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का लड़का विवेक कुमार उर्फ मुन्ना सिंह उम्र 31 वर्ष है। मृतक के परिजनों ने बताया कि विवेक बीते वर्ष 2024 में सीएनजी टेंपो एक निजी फाइनेंस कंपनी से फाइनेंस कराया था और उसी से अपना जीविकोपार्जन करता था।

कुछ महीने से वह टेंपो की किस्त नहीं जमाकर पाया था। इसी को लेकर फाइनेंसर लगातार पैसा जमा करने के लिए दबाब बना रहा था। इसके साथ ही पैसा नहीं जमा करने पर जेल भेजने की धमकियां भी देते रहता था। कुछ ही दिन पहले ही फाइनेंसर पुलिस को लेकर आया था। पुलिस विवेक को समझाकर चली गई। इसी बात को लेकर वह बराबर टेंशन में रहता था। मंगलवार की रात में मृतक अपने मां को बोलकर निकला कि तुम खाना खा लेना हम लेट से लौटेंगे। हालांकि देर रात तक जब वह घर वापस नहीं आया तो उसके पिता शत्रुघ्न सिंह उसे खोजने निकले, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार को एक ग्रामीण ने मृतक के घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर गाछी में शीशम के पेड़ से विवेक का शव लटका हुआ देखा तो मृतक के परिजन को दी। इस संबंध में लालगंज थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस शैलजा ने बताया कि आत्महत्या का मामला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।