भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई
Hapur News - भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में गढ़मुक्तेश्वर में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मानव कल्याण, विश्व शांति और देश में खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। भक्तों ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर...

गढ़मुक्तेश्वर। भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यज्ञ में आहूति देकर मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना की गई। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को मुक्ति धाम ब्रजघाट में गंगा किनारे आरती स्थल पर कार्यक्रम हुआ, जिसमें गंग सभा आरती समिति के अध्यक्ष पंडित अशोक नागर, महामंत्री पंडित विष्णु दत्त नागर, संचालक कपिल शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय रस्तौगी, श्री गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष विनय मिश्रा, शिव पंखा समिति अध्यक्ष शिवम सरपंच, गौरव मिश्रा, कुलदीप भारद्वाज, पुजारी पंडित योगेंद्र शर्मा, आचार्य मनोज तिवारी ने पूजा अर्चना करते हुए भगवान परशुराम के बताए आदर्शों पर चलकर दीन दुखियों की हरसंभव मदद करने का संकल्प लिया।
पौराणिक गढ़ गंगानगरी के प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव नक्का कुआं मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें चेयरमैन राकेश बजरंगी, पूर्व सभासद विजय शर्मा, दीपक शर्मा, आयुर्वेदाचार्य हर्षवर्धन शर्मा, दीपक शर्मा, डॉ.राजेंद्र नागर, लोकेश गुरु, गुलशन शर्मा, अमित शर्मा, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कौशल पांडियान, आदित्य शर्मा, भरत शर्मा, राहुल उपाध्याय, राजाराम चौहान समेत सैकड़ों भक्तों ने आहूति देकर मानव कल्याण, विश्व शांति, देश में खुशहाली के साथ ही जानलेवा बीमारी और दैवीय आपदाओं से मुक्ति को प्रार्थना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।