रजाकपुर में मारपीट, महिला जख्मी
25 मई को रजाकपुर में अनुसूचित जाति की महिला माला देवी के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ। घटना 14 मई को हुई, जब माला देवी ने फुलेना साह की आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने गई थीं। आटा कम देने पर विवाद हुआ,...

नावकोठी। रजाकपुर में एक अनुसूचित जाति की महिला के साथ मारपीट का मामला 25 मई को थाना में दर्ज कराया गया है। घटना 14 मई की बतायी गयी है। ज़ख्मी महिला रजाकपुर निवासी अरविंद पासवान की पत्नी माला देवी हैं। अरविंद पासवान ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उनकी पत्नी फुलेना साह के आटा चक्की मशीन पर गेहूं पिसवाने गयी थी। आटा तैयार होने के बाद फुलेना साह ने 33 किलोग्राम की जगह 13 किलोग्राम आटा दिया। पूछने पर बोला कि आपके पति के यहां पैसा बकाया है। पूरा आटा मांगने पर फुलेना साह, उसकी पत्नी, पुत्र मुन्ना साह, पुत्रवधू खुशबू देवी आदि ने मारपीट कर जख्मी कर दिया।
ग्रामीणों ने उसे बचाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय ले गये। इन लोगों ने जातिसूचक गालियां भी दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।