जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी
बरौनी नगर परिषद वार्ड नंबर 15 के काली स्थान मुहल्ले में जलजमाव के कारण स्थिति बहुत खराब है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बढ़ती आबादी के बावजूद विकास कार्य ठप हो गए हैं। उन्हें पहले ग्राम पंचायत में...

बरौनी। बरौनी नगर परिषद वार्ड नंबर 15 स्थित काली स्थान मुहल्ले की स्थिति जलजमाव के कारण काफी दयनीय बनी है। वर्तमान स्थिति यह है कि जलजमाव के कारण उस मुहल्ले में आने जाने में लोगों के समक्ष काफी परेशानी बनी है। सुनील कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार, गोपाल कुमार,संगीता देवी आदि स्थानीय लोगों की मानें तो बढ़ी हुई आवादी के अनुसार इसे नगर परिषद का दर्जा दिया गया। इसके बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब शहर में विकास कार्य होगा।कहा कि इससे अच्छा तो हम लोग ग्राम पंचायत में ही थे। कम से कम उस समय तक हमारे यहां विकास कार्य तो हो रहे थे।अब
तो विकास कार्यो में व्रेक सा लग गया है।जो जरूरी सुविधाएं है।वह भी नहीं मिल पा रही है। मुख्य सड़कों पर साफ सफाई तो दिख रही है। लेकिन गलियों में स्थिति अभी भी नारकीय बनी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।