Ashoka Pillar Installed to Promote National Unity and Integrity in Bhabua सोनहन थाना परिसर में राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ स्थापित, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsAshoka Pillar Installed to Promote National Unity and Integrity in Bhabua

सोनहन थाना परिसर में राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ स्थापित

भभुआ के सोनहन थाना परिसर में शनिवार को अशोक स्तंभ स्थापित किया गया। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने इसे उद्घाटन किया और कहा कि राष्ट्रधर्म सबसे महत्वपूर्ण है। सम्राट अशोक क्लब के प्रयास से यह स्तंभ...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSat, 31 May 2025 09:25 PM
share Share
Follow Us on
सोनहन थाना परिसर में राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ स्थापित

राष्ट्रधर्म, राष्ट्रीय एकता, अखंडता का संदेश देते रहेगा अशोक स्तंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर पुलिसकर्मियों व अन्य ने राष्ट्रगान पेश किया (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। सोनहन थाना परिसर में शनिवार को राष्ट्रचिन्ह अशोक स्तंभ स्थापित किया गया। इसका उद्घाटन थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने किया। उन्होंने सम्राट अशोक क्लब के कार्यकर्ताओं व आमजनों से कहा कि हमारा सबसे पहला धर्म राष्ट्रधर्म है। सम्राट अशोक क्लब के प्रयास से थाना परिसर में अशोक स्तंभ स्थापित किया गया है, जो राष्ट्र धर्म और राष्ट्रीय एकता व अखंडता को और मजबूत बनाने का अनवरत संदेश देता रहेगा। क्लब के राष्ट्रीय महाप्रबंधक डॉ. आरपी मौर्य ने अशोक स्तंभ को भारतवर्ष की आन- बान-शान बताया और कहा कि इसके शीर्ष भाग में चार शेर आपस में पीठ सटाए बैठे हैं, जिससे हमारे देश की पहचान पूरी दुनिया में होती है।

कहा गया है कि चित्र से चरित्र का निर्माण होता है। भारतीय संसद ने अशोक स्तंभ को राष्ट्र चिन्ह के रूप में स्वीकार किया। हमें सम्राट अशोक के चरित्र और उनकी निशानियों को भी हमें अपनाना है। हर सरकारी संस्थाओंं, कार्यालयों, विद्यालय परिसर में अशोक स्तंभ लगे, जिसे हम माथे पर लगाते हुए गर्व महसूस करते हैं। कार्यक्रम में सिद्धनाथ मौर्य, डॉ. मनोज कुमार मौर्य, रोहित कुमार मौर्य, अखिलेश कुमार मौर्य, सुभाष सिंह, श्रीभगवान सिंह मौर्य, संतोष कुमार, सुनील कुमार, केशव प्रसाद, उपेन्द्र पासवान, धर्मेंद्र मौर्य, सर्वजीत मौर्य, बृजेश पाठक, मानिकचंद मौर्य, सुभाष सिंह, राजेश सिंह, अमरजीत मौर्य, रामप्यारे सिंह आदि थे। अशोक स्तंभ की स्थापना में पशु चिकित्सक डॉ. मृत्यंुजय मौर्य का अतुलनीय योगदान रहा। फोटो- 31 मई भभुआ- 6 कैप्शन- भभुआ के सोनहन थाना परिसर में शनिवार को अशोक स्तंभ स्थापित करने के बाद नारेबाजी करते सम्राट अशोक क्लब के सदस्य व साथ में पुलिसकर्मी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।