Bride Kidnapped and Family Robbed During Wedding in Bihar दूल्हे व परिवार की पिटाई कर दुल्हन को ले भागे बदमाश, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsBride Kidnapped and Family Robbed During Wedding in Bihar

दूल्हे व परिवार की पिटाई कर दुल्हन को ले भागे बदमाश

हरियाणा से शादी के लिए आए सुरेश कुमार और उनके परिवार को चैनपुर में बदमाशों ने लूट लिया। शादी के बाद दुल्हन को बाइक पर बैठाकर ले गए और 1.10 लाख रुपए सहित जेवर भी छीन लिए। सुरेश ने थाने में शिकायत दर्ज...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSat, 14 June 2025 08:42 PM
share Share
Follow Us on
दूल्हे व परिवार की पिटाई कर दुल्हन को ले भागे बदमाश

पैसा व जेवर भी छीन लिए, चैनपुर के थाने में बैठा है पीड़ित परिवार हरियाणा से बिहार के कैमूर में साले की शादी कराने आए थे बहन-बहनोई (सर के ध्यानार्थ) चैनपुर, एक संवाददाता। शादी रचाकर दुल्हन को लेकर जा रहे दूल्हा व उसके परिजनों की गाड़ी को एनएच 219 पर गेहुअनवा नदी के पास शुक्रवार की रात जबरन रोककर बदमाशों न सिर्फ जेवर व पैसे छीन लिए, बल्कि दुल्हन को भी बाइक पर बैठाकर अपने साथ लेते गए। पीड़ित हरियाणा के परवल जिला निवासी गदपुरी थाना क्षेत्र के पृथला गांव निवासी सुरेश कुमार को गिरोह के हाथों लुटे जाने का पता तब चला, जब आसपास के लोगों से उन्होंने बात की।

हालांकि लड़की से शादी कराने के एवज में इस गिरोह के सदस्यों ने पहले ही 1.10 लाख रुपए ले लिया था। सुरेश ने इस आशय का आवेदन थाने में दिया है। सुरेश ने बताया कि वह अपने साला पवन कुमार (दूल्हा), पत्नी सीमा देवी व पंडित रमन के साथ शादी रचाने के लिए चैनपुर थाना क्षेत्र के खरिगावां में देर शाम आए थे। चैनपुर प्रखंड के ही एक गांव की लड़की से शादी करने की बात फोन पर तय हुई थी। शादी की तिथि 13 जून व जगह खरिगावां निर्धारित हुआ। जब वह शुक्रवार को यहां पहुंचे तो हाटा शहर से दुल्हन के लिए कपड़ाव शृंगार की सामग्री, फल, मिठाई की खरीदारी कर लिए। दुल्हन को गिफ्ट में देने के लिए आभूषण हरियाणा से ही लाए थे। शादी की रस्म शुरू होने से पहले लड़की के परिजनों द्वारा उनसे 1.10 लाख रुपए ले लिए गए। बरनेत में लड़की को जेवर सहित अन्य सामान चढ़ा दिए। एक घंटे में शादी हो गई। उन्होंने बताया कि लड़की पक्ष के लोगों ने ऑटो मंगाकर दुल्हन के साथ उन्हें पंडित दीनदयालय उपाध्याय जंक्शन के लिए रवाना कर दिया। लेकिन, वह तीन किमी. की दूरी पर जैसे ही पहुंचे बदमाश उन्हें लूट लिए और दुल्हन को भी अपने साथ लेते गए। उन्हें बाद में पता चला कि उक्त लोग शादी कराने के नाम पर लुटेरों का गिरोह संचालित करते हैं। परिजनों ने बताया कि उनके पास बाजार से खरीदकर खाने के लिए भी पैसे नहीं है। सीमा का बीपी हाई हो गया। घर में 85 वर्ष की वृद्ध मां है। सोंचा था कि घर में एक बच्चा आ जाएगा तो वह उनकी संपत्ति का बनेगा। लेकिन, यहां तो उनकी सोंच के विपरीत ही हो गया। फोटो- 14 जून भभुआ- 11 कैप्शन- मारपीट कर दुल्हन को ले जाने व पैसा-जेवर छिनने के बाद शुक्रवार की रात चैनपुर के खरिगावां चौराहा पर खड़े दूल्हा (दाएं) के साथ बहनोई व पंडित।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।