BJP Celebrates 11 Years of Modi Government Achievements in Mirganj भाजपा ने विकसित भारत संकल्प सभा गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsBJP Celebrates 11 Years of Modi Government Achievements in Mirganj

भाजपा ने विकसित भारत संकल्प सभा गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Bareily News - भाजपा ने मीरगंज में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की। सांसद छत्रपाल सिंह ने सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का उल्लेख किया। विधायक डा. डी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSat, 14 June 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने विकसित भारत संकल्प सभा गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

फोटो संख्या 01 मीरगंज, संवाददाता। भाजपा ने केंद्र सरकार के 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर विकसित भारत संकल्प सभा कर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया। कार्यकर्ताओं को इन उपलब्धियों को घर घर जाकर जनता को बताने पर जोर दिया। मीरगंज के हुरहुरी में भाजपा ने मोदी सरकार का 11 साल का कार्यकाल पूरा होने पर मंडल अध्यक्ष अजयवीर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को विकसित भारत संकल्प सभा की। मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह ने कहा केंद्र सरकार ने नए भारत को गतिशील राष्ट्र बनाने का काम किया। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है।

मोदी सरकार में भारत दुनिया के अनेकों देशों को हथियार निर्यात कर रहा है। विधायक डा. डी सी वर्मा ने कहा नया भारत आतंकी हमला होने पर पड़ोसी मुल्क में घुस कर आतंकवादियों को मारने का काम करता है। मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को बताएं। केंद्र सरकार विकसित भातर की संकल्पना लेकर लगाकर काम कर रही है। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख गोपाल कुष्ण, यशवंत सिह, तरूण गंगवार, के पी राना, सुधीर शर्मा, भीमसेन तुरैहा, गीता गुप्ता, सोमपाल मुखिया, प्रमोद शर्मा, बाबूराम कश्यप, भानुप्रताप फौजी, ओमपाल गंगवार, होरी लाल गंगवार, ओमकार गंगवार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।