Celebrating 11 Years of BJP s Central Government Achievements 11 साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsCelebrating 11 Years of BJP s Central Government Achievements

11 साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Moradabad News - मंडल कांठ में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र किया गया। मुख्य अतिथि विधायक चौधरी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSat, 14 June 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
11 साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

मंडल कांठ की संकल्प सभा में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केंद्र सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धियां पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान विधायक चौधरी राजेश कुमार सिंह रहे उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की 11 वर्षों की केंद्र सरकार ने देश का चहुंमुखी विकास किया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र की सुरक्षा हो ,संस्कृति हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो ,यातायात, देश की अर्थव्यवस्था या गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार एवं हर क्षेत्र में आज सरकार विकास कर रही है।

सरकार का दृष्टिकोण अंतोदय पर कार्य करने से लेकर राष्ट्र को संसार में विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करने तक का कार्य बड़ी ही कुशलता से किया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अंकुश चौहान, सहकारी गन्ना विकास समिति के सभापति कुंवर सुरेंद्र सिंह बिश्नोई, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश महेश्वरी, चौधरी विक्रांत सिंह, सत्यवान राजपूत, चंचल पाल, जीतू वर्मा ,धर्मेंद्र सिंह ,सचिन कुमार, गौरव बिश्नोई, अंबरीश शर्मा, मनीष चौहान, राजपाल सिंह प्रजापति, प्रमोद कुमार, बलवंत सिंह, सर्वेश पाल,सुनील चौहान,चौधरी पुष्पेंद्र सिंह, निमेष कश्यप,नेपाल सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फोटो कांठ 1 सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने परआयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते निवर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।